
फोर्ब्स के मुताबिक मुकेश की कुल संपत्ति में लगातार तीसरे साल गिरावट आई है। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति 1.6 अरब डॉलर घटी है। हालांकि, अब भी उनकी संपत्ति सूची में दूसरे स्थान पर रहे लक्ष्मी मित्तल से 30 फीसद ज्यादा है। इस साल मित्तल की संपत्ति भी तीन अरब डॉलर घटकर 16 अरब डॉलर रह गई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज अजीम प्रेमजी 12.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं टाटा समूह के प्रमुख शेयरधारक समूह शापूरजी पलोनजी समूह के मुखिया पलोनजी मिस्त्री 9.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे। सन फार्मा के दिलीप सांघवी को सूची में पांचवा, आदि गोदरेज को छठा, जिंदल समूह की सावित्री जिंदल को सातवां और शशि व रवि रुइया को आठवां स्थान हासिल हुआ है।
दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज सुनील मित्तल और अडानी समूह के गौतम अडानी शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं। अनिल अंबानी छह अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 11 वें स्थान पर रहे। सूची में वह दो स्थान ऊपर पहुंचे हैं। 73वें स्थान पर रहे माल्या की संपत्ति इस साल 1.1 अरब डॉलर घटकर 80 करोड़ डॉलर रह गई। पिछले साल माल्या इस सूची में 49वें स्थान पर थे। सूची में शामिल सभी 100 उद्यमियों की कुल संपत्ति इस साल 3.7 फीसद बढ़कर 250 अरब डॉलर हो गई है। पिछले साल इनकी संपत्ति में 20 फीसद की कमी आई थी। इस साल देश में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है, जो पिछले साल 57 थी।
अमीर भारतीय, कंपनी, संपत्ति (अरब डॉलर में)
1. मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, 21
2. लक्ष्मी मित्तल, आर्सेलर मित्तल, 16
3. अजीम प्रेमजी, विप्रो, 12.2
4. पलोनजी मिस्त्री, शापूरजी पलोनजी, 9.8
5. दिलीप सांघवी, सन फार्मा, 9.2
6. आदि गोदरेज, गोदरेज समूह, 9
7. सावित्री जिंदल, जिंदल समूह, 8.2
8. शशि व रवि रुइया, रुइया समूह, 8.1
9. हिंदुजा बंधु, हिंदुजा समूह, 8
10. कुमार मंगलम बिड़ला, एवी बिड़ला समूह, 7.8
0 comments:
Post a Comment